पंजाबी अभिनेत्री सोनिया और उनकी टीम विनेश को पांच लाख का इनाम देगी

चंडीगढ़ । पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट को उनकी ओर से पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने विनेश पर फिल्म बनाने की बात भी कही। अपने वीडियो में सोनिया मान ने कहा, मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि हमारी आने वाली फिल्म, जिसका नाम कांस्टेबल हरजीत कौर है में मैं कांस्टेबल हरजीत कौर का किरदार निभाने जा रही हूं। कॉन्स्टेबल हरजीत कौर की पूरी टीम ने मिलकर तय किया है कि विनेश को इनाम देने का फैसला किया है क्योंकि वह हमारे लिए प्रेरणादायक हैं। हम उन्हें सलाम करते हैं क्योंकि उन्होंने हमारे देश का नाम  रोशन किया है। हमारी ऐसी बहनों को हमें प्रेरित करना चाहिए जिससे वे अधिक से अधिक तादाद में खेलों में उतर सकें।  

इस अभिनेत्री ने साथ ही कहा, कुछ वजन अधिक होने के कारण विनेश को हालांकि फाइनल से पहले अयोग्य घोषित कर बाहर कर दिया गया पर हम उनके साथ हैं क्योंकि उन्होंने कई बार देश को गर्व के क्षण दिये हैं।  साथ ही कहा कि मैं चाहती हूं कि विनेश पर एक फिल्म बने जिसमें मैं विनेश की भूमिका निभाना चाहती हूं। 


Subscribe to our Newsletter