दमोह छतरपुर की धरती से नेचुरल गैस का उत्पादन

Jul 07, 2025

- मध्य प्रदेश में बनेगा पैट्रोलियम कॉरपोरेशन

भोपाल । मध्य प्रदेश की धरती जल्द ही प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा स्रोत होगी। मध्य प्रदेश के सिंगरौली शहडोल के बाद अब दमोह-छतरपुर, दमोह-पन्ना-छतरपुर, पन्ना-सतना- छतरपुर, नरसिंहपुर, सागर, रायसेन,और जबलपुर मैं प्राकृतिक गैस का बड़े पैमाने पर उत्पादन संभव होगा। बुंदेलखंड और महाकौशल के 13000 वर्ग किलोमीटर में बड़े पैमाने पर मीथेन गैस के उत्पादन की संभावना बताई जा रही है। 

ओएनजीसी ने मध्य प्रदेश के दमोह और छतरपुर ब्लॉक में कॉल बेड मीथेन गैस का बडे भंडार का पता लगाया है। ओएनजीसी जल्द ही यहां से मेथेन गैस का उत्पादन शुरू करने जा रही है। केंद्र सरकार के डायरेक्टर जनरल हाइड्रोकार्बन ने इसकी अनुमति ओएनजीसी को दे दी है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी ओएनजीसी को खनन के लिए प्रोविजनल लीज आवंटित कर दी है। जल्द ही मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कॉल बेड मीथेन गैस का उत्पादन शुरू होने की आशा व्यक्त की जा रही है। 

सर्वप्रथम 462 वर्ग किलोमीटर में फैले दमोह छतरपुर ब्लॉक में गैस निकालने का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। 

मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पैट्रोलियम कॉरपोरेशन बनाने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 6 सितंबर की बैठक में मुख्यमंत्री ने यह निर्देश खनिज विभाग को दिए थे । इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश में नया कॉरपोरेशन बन जाने के बाद प्राकृतिक गैस की खोज उत्पादन और वितरण को लेकर सरकार गंभीरता के साथ निर्णय करेगी। मीथेन गैस में अभी मध्य प्रदेश की हिश्शेदारी 40 फ़ीसदी है। सरकार तेजी के साथ इसे बढ़ाने जा रही है। 

मध्य प्रदेश में अभी जिन ब्लॉक की पहचान करके स्वीकृति दी गई है। उसमें ब्लॉक नंबर एक दमोह छतरपुर का 462 किलोमीटर, ब्लॉक 2 में दमोह पन्ना छतरपुर का 2730 वर्ग किलोमीटर, ब्लॉक नंबर 3 पन्ना सतना छतरपुर इसमें 3077 किलोमीटर, ब्लॉक नंबर 4 इसमें सागर दमोह छतरपुर का 3097 वर्ग किलोमीटर, ब्लॉक नंबर पांच के अंतर्गत नरसिंहपुर सागर और रायसेन का 2932 वर्ग किलोमीटर तथा ब्लॉक नंबर 5 इसमें दमोह और जबलपुर का 1421 वर्ग किलोमीटर हिस्सा आता है। 

वर्तमान में मध्य प्रदेश के सोहागपुर के ईस्ट और वेस्ट मे दो ब्लॉक मैं उत्पादन हो रहा है। जहां पर रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा 300 कुओं से गैस निकली जा रही है। मध्य प्रदेश में वर्ष 2023-24 में 234.27 मिलियन मैट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर सीबीएम गैस का उत्पादन हुआ है। जो 2028-29 तक यह बढ़कर 421 मिलियन मैट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार को वर्ष 2023-24 में इससे 88 करोड रुपए की आय हुई थी। 


Subscribe to our Newsletter