मौसम के कारण खाद्यान्न, दलहन का उत्पादन प्रभावित

Nov 09, 2023

भोपाल मौसम में आए परिवर्तन के कारण खाद्यान्न एवं दलहन की रवी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। रवी की फसलों में पानी के साथ-साथ ठंडा मौसम होना भी जरूरी है।बोनी के समय पर जिस तरीके का गर्म मौसम का बना हुआ है। उसके कारण खाद्यान्न और तिलहन की  फसलों के उत्पादन में किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

 नवंबर से लेकर जनवरी-फरवरी मार्च में मौसम ठंडा रहता है। लेकिन इस बार मौसम से ठंडक गायब है। बोनी का काम शुरू हो गया है। गेहूं एवं दलहन की फसल के लिए जो आद्रता मौसम में चाहिए है।वह संभव नहीं हो पा रही है।जिसके कारण किसान जिनके पास सिंचाई का साधन नहीं है।वह बोनी करने से डर रहे हैं।इसका असर निश्चित रूप से खाद्यान्न दलहन और तिलहन के उत्पादन पर पड़ेगा। मौसम के कारण बाजार में खाद्यान्न और दलहन के  भाव में तेजी का माहौल बाजार में बनने लगा है।



Subscribe to our Newsletter