प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांस्य जीतने पर अमन सहरावत को बधाई दी

पेरिस  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलवान अमन सहरावत को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। सहरावत सबसे कम उम्र में पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान हैं। अमन ने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज़ को 13-5 से हराया। इस मुकाबले में उतरते समय सहरावत की उम्र 21 साल 24 दिन रही। इस प्रकार उन्होंने पीवी सिंधु के 2016 में रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक जीतने के रिकार्ड को भी तोड़ दिया। तब रजत जीतते समय सिंधु की उम्र  21 साल 1 महीने और 14 दिन की थीं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में अमन की प्रशंसा करते हुए कहा,अधिक गर्व, हमारे पहलवानों को धन्यवाद। पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 57 किग्रा में कांस्य पदक जीतने के लिए अमन सहरावत को बधाई। उनका समर्पण और दृढ़ता स्पष्ट रूप से झलकती है। पूरा देश इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मना रहा है। पूरा कुश्ती जगत इस जीत का जश्न मना रहा है। 

विनेश फोगाट को फाइनल से पहले अयोग्य ठहराये जाने के बाद  ऐसा लग रहा था कि 2008 के बाद पहली बार भारतीय पहलवान ओलंपिक से खाली हाथ लौटेंगे, तब सहरावत ने कांस्य पदक जीतकर दल का उत्साह बढ़ाया। यह पेरिस ओलंपिक में भारत का छठा पदक है, जिसमें देश ने अब तक एक रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किए हैं। सहरावत ने मुकाबले में शुरुआत अंक गंवा दिया, लेकिन जोरदार वापसी की और एक समय 2-3 से पिछड़ने के बावजूद पहले राउंड के अंत में 6-3 की बढ़त ले ली। दूसरे राउंड में, सहरावत आत्मविश्वास से भरे हुए थे और ऐसा कभी नहीं लगा कि वह अपनी आरामदायक बढ़त को जाने देंगे और 13-5 से मुकाबला जीत गए।


Subscribe to our Newsletter