राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु इंदौर आएंगी

Aug 22, 2023


इंदौर  भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 27 सितंबर को इंदौर आ रही है। आयोजन को लेकर 24 अगस्त को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में बैठक है। राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी सम्मेलन का आयोजन इस बार इंदौर में किया जा रहा है, 27 से 29 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन 27 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी। वे दोपहर में आएंगी। राष्ट्रपति भवन से स्वीकृति मिल चुकी है। नगरीय विकास आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई। ने इस आयोजन के लिए 24 अगस्त को बैठक बुलाई है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और रूपरेखा तैयार की जाएगी। भारत सरकार आवास और शहरी कार्य मंत्रालय का यह आयोजन पहली बार इंदौर में हो रहा है, जिसका संयोजक मध्यप्रदेश शासन है।


Subscribe to our Newsletter