विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज
Sep 22, 2023
- 4 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। प्रदेश में 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इससे पहले जिला स्तर पर आरओ और एआरओ की नियुक्ति कर दी जाएगी। वहीं 5 अक्टूबर के बाद आचार संहिता लग सकती है।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही समय बचा है। इसे लेकर आयोग का पूरा ध्यान मतदाता सूची को दुरुस्त करने पर है। आयोग का फोकस राजधानी भोपाल और इंदौर जिले की वोटर लिस्ट पर ज्यादा हैं, क्यों कि इन दोनों जिलों में सबसे अधिक मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। फिलहाल आयोग के पास जितनी शिकायतें आई थी उनका निराकरण किया जा रहा है।
मप्र में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू हुई थी। इसके लिए 11 सितंबर तक आवेदन लिए गए। इसका निराकरण 22 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। वहीं 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।