प्रीति जिंटा भी विंबलडन फाइनल देखने पहुंची

लंदन । अभिनेत्री प्रीति जिंटा खेलों की शौकीन हैं, वह अपने पति के साथ जैनिक सिनर और कार्लोस अल्कराज के बीच हुए विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल को देखने पहुंची। सोशल मीडिया में इस मैच की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी आये हैं। इसमें वह अभिनेत्र पोल्का-डॉटेड नीली ड्रेस में नजर आईं, जबकि उनके पति  सफेद शर्ट, नीले ब्लेजर और ट्राउजर में नजर आए। वहीं कुछ एक तस्वीरों में दोनों के कई दोस्त भी नजर आ रहे हैं। 

एक क्लिप में वह गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा झलती भी देखी जा सकती हैं। तस्वीरें साझा करते हुए प्रीति ने लिखा, “ यह सप्ताह शानदार रहा। हमने टेनिस का एक जबरदसत मैच देखा। विंबलडन में पुरुषों का फाइनल बहुत ही शानदार रहा। जैनिक सिनर को अपना पहला विंबलडन खिताब जीतने पर बधाई ।”

सिनर ने स्पेन के कार्लोस अल्कराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल जीता। यह ऐतिहासिक मुकाबला तीन घंटों तक चला। इसी के साथ सिनर विंबडलन खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गए।



Subscribe to our Newsletter