दिमाग की बारीक नसों का भी हो सकेगा पोस्टमार्टम

Oct 06, 2023

भोपाल । भोपाल एम्स द्वारा एक नई तकनीकी की खोज की गई है। दिमाग की महीन नसों का भी अब पोस्टमार्टम किया जा सकेगा। सिर में लगी चोट और उससे होने वाली मौत की सही जानकारी मिल सकेगी। भोपाल एम्स प्रबंधन ने दावा किया है कि दुनिया में यह पहला मौका है। सर्कल ऑफ विलिस का पोस्टमार्टम भी किया जाएगा। 

फॉरेंसिक, मेडिसिन ओर टैक्सोलॉजी विभाग में एमडी का कोर्स कर रहे, जूनियर रेजिडेंट डाक्टर सिबी विजय कुमार ने यह तकनीकी ईजाद की है। उनके रिसर्च पेपर को प्रतिष्ठित अमेरिकी जनरल आफ फॉरेंसिक मेडिसिन एंड पैथोलॉजी में भी प्रकाशित किया गया है। इस रिसर्च के अनुसार किसी व्यक्ति की मौत स्ट्रोक या अन्य दिमागी बीमारी के कारण अथवा चोट लगने से होती है। ऐसी स्थिति में सटीक जानकारी पोस्टमार्टम करके नई तकनीकी से जानी जा सकती है। दिमाग के किस हिस्से में खून का थक्का जमा, जिसके कारण मौत हुई है। रिसर्चर का यह भी दावा है,कि इस तकनीकी में फोटोग्राफिक एविडेंस मिलते हैं। जो फॉरेंसिक की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हैं। 



Subscribe to our Newsletter