
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न के कारण पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या?- परिवार का आरोप
Mar 04, 2025
मुंबई,। मुंबई में मलाड के कुरार पुलिस स्टेशन के एक पुलिसकर्मी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की? आत्महत्या करने का असली कारण क्या है? इसकी जांच चल रही रही है। इस बीच मृतक पुलिसकर्मी के परिवार ने आरोप लगाया है कि वरिष्ठ अधिकारियों की प्रताड़ना के कारण पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरार पुलिस स्टेशन में कार्यरत एक पुलिस अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक पुलिस अधिकारी का नाम सुभाष कांगणे है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक मामले की जांच को लेकर मानसिक प्रताड़ना के कारण कांगणे ने आत्महत्या कर ली। इस बीच, पुलिस अधिकारी के परिवार ने वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा परेशान किये जाने के कारण कांगणे ने आत्महत्या कर ली। पुलिस कर्मी के परिवार ने सुभाष कांगणे का शव लेने से इनकार कर दिया है। पुलिस उपायुक्त स्मिता पाटिल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।