अस्पताल के टॉयलेट में बेटे को जन्म देकर भागने वाली नाबालिग मां को पुलिस ने ढूंढा, 4​ गिरफ्तार


पानीपत । पानीपत सिविल अस्पताल के टॉयलेट में बेटे को जन्म देकर भागने वाली मां को पुलिस ने ढूंढ लिया है। बच्चे को जन्म देने वाली नाबालिग की उम्र मात्र 17 साल है। वह विकास नगर के पास की रहने वाली है।

पुलिस ने बच्चे को जन्म देने वाली नाबालिग उसकी मां, कंपनी का कर्मचारी जो साथ में आया था और युवती से संबंध बनाने वाले युवक सहित चारों को गिरफ्तार कर लिया  और मेडिकल के लिए भेज दिया है। युवती से संबंध बनाने वाले युवक के ऊपर पुलिस अब रेप की धारा लगाएगी। 17 साल की नाबालिग का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। 



Subscribe to our Newsletter