किशोर न्याय अधिनियम एवं पॉक्सो अधिनियम के मुख्य प्रावधानों से पुलिस अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित
May 26, 2025
भोपाल । किशोर न्याय अधिनियम एवं पॉक्सो अधिनियम के मुख्य प्रावधानों और पुलिस को इन अधिनियमों के अंतर्गत आने वाली व्यवहारिक समस्याओं पर प्रशिक्षण कार्यक्रम(दिशा) के दूसरे दिवस दिनांक 25/05/ 2025 को भोपाल कमिश्नरेट के मार्गदर्शन में एवं जोन 3 की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शालिनी दीक्षित के समन्वय से आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में जोन 3 के सहायक पुलिस आयुक्त सुजीत तिवारी , 2 थानों से थाना प्रभारी समेत कुल 60 पुलिस अधिकारीगण शामिल हुए l साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं आरम्भ से अर्चना सहाय एवं टीम, आवाज से अनीता राजपाली और अमरजीत सिंह उपस्थित रहे I
किशोर न्याय अधिनियम पर अर्चना सहाय ने अपनी बातों को रखा और निम्न मुद्दों पर बात की:
1- बच्चों की उम्र पर संदेह होने पर प्रक्रिया।
2- बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की भूमिका एवं दायित्व।
3- किशोर न्याय बोर्ड और विशेष किशोर पुलिस इकाई के बीच समन्वय।
पॉक्सो अधिनियम पर अमरजीत कुमार सिंह जी ने प्रतिभागियों से चर्चा की और निम्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
1- सपोर्ट पर्सन की भूमिका और बाल कल्याण समिति की प्रक्रियाएं।
2- पॉक्सो पीड़ित बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं।
3- पुनर्वास प्रक्रिया पर चर्चा।
सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सकारात्मक भागीदारी दी और अपने अनुभव के आधार पर प्रश्न पूछे।
कल दिनांक 26 मई को जोन 3 के अंतर्गत आने वाले थानों के अन्य पुलिस अधिकारियों हेतु प्रशिक्षण का आयोजन प्रस्तावित है।