विभिन्न राज्यो के पुलिस अधिकारियों ने किया राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल - 100 का भ्रमण

Oct 13, 2023


भोपाल।  केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सी.ए.पी.टी.) कान्हासैया भोपाल मे प्रशिक्षणरत भारत के विभिन्न राज्यो के पुलिस अधिकारियों व्दारा किया गया राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल - 100 का भ्रमण

आज दिनाँक 12 अक्टूबर 2023 को राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो ) प्रशांत खरे के निर्देशन में  केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी कान्हासैया भोपाल मे प्रशिक्षणरत कर्नाटक, राजस्थान, झारखण्ड, महाराष्ट्र राज्य के उपनिरीक्षक से डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों व्दारा राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-100 भोपाल का भ्रमण किया गया । यह अधिकारी सी.ए.पी.टी. कान्हासैया भोपाल में एक सप्ताह के स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट विषय पर ट्रेनिंग हेतु आये हैं ।

पुलिस अधीक्षक डायल-100 श्रीमती बीना सिंह द्वारा भ्रमणकर्ता अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-112/100 कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया   एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । भ्रमणकर्ता अधिकारियों को डायल-112/100 सेवा के संबंध में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई एवं उन्हें कॉलटेकर कक्ष, डिस्पेचर कक्ष का भ्रमण कराया गया । 

भ्रमण कार्यक्रम के समय उप पुलिस अधीक्षक डायल-100 धर्मवीर सिंह, निरीक्षक (रेडियो) ऋषि कुमार गढ़ेकर, निरीक्षक (रेडियो) एम तिर्की, उप निरीक्षक (रेडियो) राजीव कुमार अहिरवार एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे ।




Subscribe to our Newsletter