पीएमवी ने पीएमवी ऐज कार को किया लॉन्च

Oct 04, 2023

-ऑफिस आने-जाने के लिए एकदम परफेक्ट

नई दिल्ली।हाल ही में इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप पीएमवी ने पीएमवी ऐज को लॉन्च किया है जो न ही पूरी तरह कार है और न ही बाइक। जी हां, इस वाहन को एक अलग ही तरह की श्रेणी में लाया गया है जिसे क्वाड्रीसाइकिल कहते हैं। खास बात ये है कि पीएमवी ऐज एक इलेक्ट्रिक व्हीकल है। यानी इसे चलाने का खर्च बेहद कम है। कंपनी ने इसे 4.79 लाख रुपये में लॉन्च किया है और ये तीन तरह के ड्राइविंग रेंज विकल्प में उपलब्ध है। इस कार को 120केएम, 160केएम और 200केएम ड्राइविंग रेंज वैरिएंट में पेश किया गया है। फिलहाल कंपनी इसकी केवल बुकिंग ले रही है और अभी डिलीवरी शुरू नहीं हुई है। अगर आप ऑफिस आते-जाते हैं तो पीएमवी ऐज हर महीन आपके हजारों रुपये बचाएगी। 

कंपनी ने इसमें 10केडब्ल्यूएच की बैटरी लगाई है जो फुल चार्ज पर 200 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। कार में ड्राइवर सीट के साथ एक एक्स्ट्रा सीट दी गई है जो पीछे की तरफ है। इसमें चार दरवाजे और एक बूट डोर भी दिया गया है। इस वाहन में लगा इलेक्ट्रिक मोटर 13.41 बीएचपी की पॉवर जनरेट करता है। कंपनी दावा करती है कि पीएमवी ऐज को चलाने का खर्च महज 75 पैसे प्रति किलोमीटर है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी बैटरी को 15 एम्पीयर वॉल सॉकेट से चार्ज होने में महज 4 घंटे लगते हैं। 

आपको शहर में इसे चलाने में आसानी हो इसलिए कंपनी ने इसे बेहद कॉम्पैक्ट बनाया है। इसका साइज टाटा नैनो के बराबर है। साइज में छोटी होने के वजह से इसे कम जगह में भी पार्क किया जा सकता है। कंपनी आम आदमी के लिए इस समस्या का सबसे बेहतर समाधान लेकर आई है। कंपनी के इस वाहन को खरीदना न केवल सस्ता है बल्कि इसे चलाने का खर्च लगभग न के बराबर है। अगर आपके पास पहले से कार या बाइक है तो आप इसे अपनी सेकेंडरी व्हीकल भी बना सकते हैं।



Subscribe to our Newsletter