पीएम मोदी ने दिल्ली के सीएम को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Aug 16, 2023
नई दिल्ली । लंबे अरसे से दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच सियासी तनातनी चरम पर है। दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के बीच भी संबंध अच्छे नहीं हैं, इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी जन्मदिन पर बधाई देकर सबको चौंका दिया है।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं, उनकी लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था। वह दिल्ली में लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीतकर सीएम बने। वर्तमान में उनका तीसरा कार्यकाल फरवरी 2025 तक है। अरविंद केजरीवाल से पहले कांग्रेस नेता शीला दीक्षित दिल्ली का तीन बार सीएम रही थीं।