पीएम मोदी का देश को संदेश...आत्मनिर्भर भारत'100 दुखों की एक ही दवाई है...

Sep 20, 2025

Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर में भव्य रोडशो के साथ अपने दौरे की शुरुआत की। हजारों लोगों के स्वागत के बीच पीएम मोदी ने गांधी मैदान पहुंचें। जहां उन्होंने 34,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 'समुद्र से समृद्धि' जैसी योजनाएं शामिल हैं, जो राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा देंगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभा और सामर्थ्य की कभी कोई कमी नहीं रही, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों ने देश की क्षमताओं को नजरअंदाज किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश आजादी के 6-7 दशक बाद भी वह सफलता हासिल नहीं कर पाया, जिसका वह हकदार था। इसके पीछे दो बड़े कारण रहे – कांग्रेस ने देश को लंबे समय तक लाइसेंस-कोटा राज में उलझाए रखा और भारत को दुनिया के बाजारों से दूर कर दिया।

उन्होंने कहा कि इन गलत नीतियों का सबसे बड़ा नुकसान देश के नौजवानों को हुआ, जिन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए पर्याप्त अवसर नहीं मिले। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वर्तमान सरकार की योजनाओं को युवाओं के भविष्य से जोड़ते हुए उन्हें नई ऊर्जा देने की बात भी कही।


आत्मनिर्भर भारत पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि जितनी ज्यादा विदेशी निर्भरता, उतनी ही ज्यादा देश की विफलता होती है। उन्होंने कहा कि शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश यानी भारत को आत्मनिर्भर बनना ही होगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जब तक हम अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहेंगे, तब तक असली विकास संभव नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि 100 दुखों की एक ही दवाई आत्मनिर्भर भारत। 

पीएम मोदी ने विदेशी निर्भरता को बताया भारत का असली दुश्मन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत विश्वबंधु की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है और दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर भारत का कोई असली दुश्मन है, तो वह है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता। यही हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर इस दुश्मन को हराएं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करें।

पीएम मोदी ने कहा कि विश्व कर्मा जयंती से लेकर गांधी जयंती तक यानी 17 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर तक पूरे देश में लाखों लोग सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैकड़ों जगहों पर रक्तदान केंद्र बनाया गया है। जहां लाखों लोग अपना रक्तदान कर चुके हैं। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं ऐसे समय में गुजरात आया हूं, जह नवरात्री का पवन महीना शुरू होने वाला है। इस दौरान उन्होंने नए जीएसटी दरों का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी के चलते बाजारों में रौनक भी बहुत ज्यादा रहने वाली है। 


Subscribe to our Newsletter