पिनकोड ने 1,000 से अधिक स्थानीय ऑफलाइन स्टोर्स को डिजिटल रूप से सशक्त बनाया
Jul 18, 2025
बेंगलुरु । फोनपे के हाइपरलोकल क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म, पिनकोड ने बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई और वाराणसी में 1,000 से अधिक स्थानीय ऑफलाइन स्टोर्स को डिजिटल रूप से सशक्त बनाया है। पिनकोड सीमित पहुंच, डिलीवरी सर्विस न होना और मूल्य निर्धारण दबाव सहित महत्वपूर्ण समस्याओं से निपटने के लिए ऑफलाइन खुदरा विक्रेताओं के साथ मिलकर काम करता है।
डेटा-समर्थित आंकड़ों के माध्यम से, पिनकोड रिटेलर्स को रियल टाइम कस्टमर डिमांड के आधार पर अपने उत्पाद चयन को अनुकूलित करने में मदद करता है, जिससे तेज गति और बेहतर मार्जिन सुनिश्चित होता है।
यह पेशकश स्थानीय दुकानों को न केवल ऑनलाइन लाने में मदद करती है, बल्कि उनके मुख्य ऑफलाइन परिचालन को भी मजबूत करता है, जिससे टिकाऊ विकास को बढ़ावा मिलता है और उन्हें बड़े ऑनलाइन खिलाड़ियों के खिलाफ प्रभावी ढंग से प्रतिस्पर्धा करने के लिए सशक्त बनाती है।
पिनकोड के सीईओ ने कहा, पिनकोड सिर्फ स्टोर्स का डिजिटलीकरण नहीं कर रहा है। हम भविष्य के लिए तैयार कारोबार का निर्माण कर रहे हैं। हमारा मिशन हर ऑफलाइन विक्रेता के लिए एक ग्रोथ पार्टनर बनना है। हम सिर्फ स्टोर्स को ऑनलाइन सूचीबद्ध करने से आगे बढ़कर, सफलता के लिए एक संपूर्ण इकोसिस्टम प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा, इस वादे को पूरा करने के लिए हमने अपना स्मार्ट स्टोर प्रोग्राम विकसित किया है, जो हमारे ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स को तकनीक, संचालन संबंधी जानकारी, ग्राहक पहुंच और लॉजिस्टिक्स से लैस करता है। हम ऑफलाइन रिटेलर्स को उनके ग्राहकों के दरवाजे तक लाने के लिए सशक्त बना रहे हैं, उनकी अपेक्षा के अनुरूप गति और चयन प्रदान करते हुए, साथ ही इन स्टोर्स द्वारा दशकों से बनाए गए अमूल्य विश्वास को बनाए रखते हुए।