नोएडा में पेट्रोल महंगा, पटना में फिर हुआ सस्ता

Feb 06, 2024

- ब्रेंट क्रूड का भाव 0.40 डॉलर चढ़कर 77.99 डॉलर प्रति बैरल  

नई दिल्‍ली । वै‎श्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में बदलाव के साथ ही मंगलवार सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड एक बार फिर 80 डॉलर की तरफ जा रहा है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में मंगलवार को उछाल दिख रहा तो बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर तेल सस्‍ता हुआ है। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार नोएडा में पेट्रोल 41 पैसे चढ़कर 97.00 रुपये लीटर बिक रहा है। यहां डीजल भी 38 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये लीटर हो गया है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.47 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 10 पैसे गिरकर 89.66 रुपये लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 35 पैसे गिरकर 107.24 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 32 पैसे सस्‍ता होकर 94.04 रुपये के भाव बिक रहा है। कच्‍चे तेल में फिर उछाल देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 0.40 डॉलर चढ़कर 77.99 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।  डब्‍ल्‍यूटीआई भी के साथ 72.73 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा है।

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर, मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 1075.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है।


Subscribe to our Newsletter