पेट्रोल और डीजल जल्द होगा सस्ता


नई दिल्ली । देश में महंगाई पर काबू पाने के लिए जल्द ही सरकार कुछ कदम उठा सकती है, जिससे खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई से आम आदमी को निजात मिल सकती है। साथ ही जल्द पेट्रोल-डीजल के भाव भी घट सकते हैं। भारत सरकार इस पर काम कर रही है। इसमें विभिन्न मंत्रालयों के बजट से करीब 1 लाख करोड़ रुपए को री-अलोकेट किया जाएगा।

इस पैसे को फूड और फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए लगाया जाएगा। यह रि-अलोकेशन इस तरह होगा, जिससे सरकार के घाटे का लक्ष्य प्रभावित न हो। एक रिपोर्ट के अनुसार इसमें लोकल गैसोलीन सेल्स पर टैक्स घटाना और खाद्य तेल तथा गेहूं पर आयात शुल्क को कम करना शामिल है। गैसोलीन पर टैक्स कम होगा तो पेट्रोल-डीजल के दाम घट जाएंगे। 

इन शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपए और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

गाजियाबाद में 96.58 रुपए और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 107.27 रुपए और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।



Subscribe to our Newsletter