पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता जारी

Aug 18, 2025

नई ‎दिल्ली । देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 18 अगस्त को भी दरों को यथावत बनाए रखा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर पर बनी हुई है। लंबे समय से यहां सौ रुपए से अधिक पेट्रोल खरीदना आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी स्थिति लगभग समान है। मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 प्रति लीटर है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 94.69 और डीजल 87.80 लीटर बिक रहा है।

इंदौर में पेट्रोल 106.48 प्रति लीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि मार्च 2024 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी बड़े बदलाव की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, इस बीच कभी-कभार 1-2 रुपए प्रति लीटर का मामूली उतार-चढ़ाव जरूर देखा गया। तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमतें अपडेट करती हैं, लेकिन पिछले कई महीनों से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पाई है।


Subscribe to our Newsletter