यूपी में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ी, ‎हिमाचल में हुआ सस्ता

Oct 19, 2023

- ब्रेंट क्रू़ड 90 .83 डॉलर प्रति बैरल 

नई दिल्ली । वै‎श्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दिख रही है। गुरुवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड 87.84 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं ब्रेंट क्रू़ड 90 .83 डॉलर प्रति बैरल पर लुढ़क गया है। गुरुवार को अधिकांश राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं नजर नहीं आ रहा है। हालांकि महाराष्ट्र में पेट्रोल 18 पैसे और उत्तर प्रदेश में 21 पैसे महंगा हो गया है। दोनों राज्यों में डीजल भी क्रमश: 16 और 21 पैसे महंगा बिक रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश पेट्रोल 28 और डीजल 26 पैसे सस्ता हुआ है।

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 97 रुपए और डीजल 90.14 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गाजियाबाद में 96.58 रुपए और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपए और डीजल 89.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।



Subscribe to our Newsletter