महाराष्ट्र-यूपी सहित कई राज्यों में गिरे पेट्रोल-डीजल के भाव

Jun 18, 2024

नई ‎दिल्ली । तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। आपको बता दे कि मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं अगर राज्य स्तर पर बात करें तो महाराष्ट्र-यूपी सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है लेकिन बिहार सहित कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा भी हुआ है। इसके साथ महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है।

यहां पेट्रोल के दाम 32 पैसे घटकर 104.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे घटकर 90.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

A

Subscribe to our Newsletter