पेट्रोल और डीजल छत्तीसगढ़ में सस्ता, राजस्थान-पंजाब में महंगा

Jan 06, 2024

नई ‎दिल्ली। वै‎श्विक बाजार में क्रूड की कीमतें में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रू़ड 78.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिल रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के  rfdhygt    ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

आंध्रा प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा में श‎निवार को पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है जबकि राजस्थान, पंजाब और तमिलनाडु में ईंधन की कीमतें मामूली रूप से बढ़ी है। वहीं देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर ‎‎बिक रहा है।


Subscribe to our Newsletter