थाना प्रतापनगर का स्थाई वांरटी राजस्थान पुलिस के हवाले; फरार वारंटी मेघनगर थाना क्षेत्र के डुंडका से पकड़ा गया

Oct 20, 2023

झाबुआ अंतर राज्यीय स्थाई वारंटीयो की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जिले की मेघनगर पुलिस द्वारा ग्यारह वर्षों से फरार राजस्थान राज्य के थाना  प्रतापनगर, जिला भीलवाड़ा में स्थाई वांरटी को गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपित पिछले ग्यारह वर्षों से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।


गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अंतर राज्यीय स्थाई वारंटीयो की धर पकड़ हेतु व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अन्तर्गत  थाना मेघनगर की पुलिस टीम द्वारा थाना प्रताप नगर जिला भिलवाडा राजस्थान के अपराध क्रमांक-234/2012  एवं भारतीय दण्ड विधान की धारा 376 में 11 वर्षों फरार स्थाई वारंटी सरदार पिता नरसिंग ताहेड भील उम्र-37 साल निवासी ग्राम डुडंका थाना  मेघनगर को गिरफतार कर थाना प्रताप नगर जिला भीलवाडा राजस्थान के सुपुर्द किया गया। पुलिस जानकारी अनुसार उक्त वारंटी राजस्थान राज्य के न्यायालय भीलवाडा मे उपस्थित नही होने की वजह से उसे स्थाई वारंटी घोषित कर पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।


Subscribe to our Newsletter