शार्दुल के खराब प्रदर्शन पर भड़के लोग

लीड्स । इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर लोगों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के प्रशंसक पूछ रहे हैं कि इस खिलाड़ी केा क्यों शामिल किया गया जब उसपर भरोसा ही नहीं था। इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में जारी पहले टेस्ट की पहली पारी में शार्दुल से केवल छह ओवर ही गेंदबाजी करायी गयी। 

टीम प्रबंधन ने उन्हें नीतीश रेड्डी पर तरजीह दी पर शार्दुल उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। प्रबंधन ने सोचा था कि वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी उपयोगी साबित होते हैं इसलिए नीतीश की जगह उन्हें शामिल कर लाभप्रद रहेगा पर बल्लेबाजी में भी हव सुपर फ्लॉप रहे और आठ गेंद में एक रन ही बना पाये। ऐसे में अब अब सोशल मीडिया में शार्दुल के खिलाफ बातें कही जा रही है।. उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा रहा है। प्रशंसक टीम प्रबंधन से कह रहे हैं कि दूसरे टेस्ट में उनकी जगह नीतीश को ही शामिल करें। शार्दुल को अनुभवी होने के कारण टीम में जगह मिली। उनके पास अपने को साबित करने का एक अवसर और है। दूसरी पारी में शार्दुल अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टीम में अपनी जगह बचा लेंगे। 


Subscribe to our Newsletter