चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने यूट्यूब टूट पड़े लोग, बना दिया नया रिकॉर्ड का नया पहाड़


दुनिया में 80 लाख लोगों ने एक साथ देखी सफल लैंडिंग
 

नई दिल्‍ली । भारत के चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की। इस लैंडिंग के बाद भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 की लैंडिंग ने एक और वर्ल्‍ड रिकार्ड भी बना डाला। यह यूट्यूब पर लाइव सबसे ज्‍यादा देखे जाने वाला इवेंट भी बन गया।

इसरो के यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 के लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग को 8.06 मिलियन यानी 80 लाख से भी ज्‍यादा लोगों ने एक साथ देखा। यूट्यूब पर अबतक ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया के फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ही सबसे अधिक 6.15 मिलियन लोगों ने एक साथ देखी थी। इस रिकॉर्ड को चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़ दिया। 

चंद्रयान-3 के लैंडिंग का लाइव प्रसारण करीब एक घंटे 11 मिनट तक चला। इस एक घंटे में ही इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के नौ लाख सब्सक्राइबर्स बढ़ गए। इसरो के चैनल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.68 मिलियन यानी करीब 26 लाख थी। चंद्रयान-3 की लैंडिंग होते-होते यह बढ़कर 35 लाख हो गई। खास बात रही की इसरो के लाइव प्रसारण को सब्सक्राइबर्स से तीन गुना से अधिक लोगों ने एकसाथ देखा। 

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण 5 बजकर 15 मिनट के करीब शुरू हुआ। शुरुआत में दस लाख लोग इस लाइव प्रसारण को देख रहे थे। 5 बजकर 20 मिनट पर यह संख्या 20 लाख हो गई। यानी 5 मिनट में ही दस लाख लोग और जुड़े। 45 मिनट के बाद 66 लाख लोग जुड़े, वहीं इसके कुछ ही मिनटों में दर्शकों की संख्या 80 लाख पहुंच गई। 

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक हैंडिल ने दुनिया उन इवेंट्स की सूची जारी की है जिनकी लाइव स्ट्रिमिंग को यूट्यूब पर सबसे ज्‍यादा देखा गया है। इस सूची में चंद्रयान-3 पहले नंबर पर है। टॉप टेन में शामिल अन्‍य इवेंट्स में फुटबाल मैच ही ज्‍यादा हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील बनाम द. कोरिया के फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग है जिसे 6.15 मिलियन यानी 61 लाख से ज्‍यादा लोगों ने एक साथ देखा था। 




Subscribe to our Newsletter