पीसीबी ने सूर्यकुमार की आईसीसी से शिकायत की
Sep 25, 2025
दुबई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एशिया कप 2025 के सुपर फोर मुकाबले में जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के दिये गये बयान पर आपत्ति जताते हुए इसकी शिकायत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड (आईसीसी) से की है। आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने इसी को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन को लिखा है कि पीसीबी ने सूर्यकुमार के मैच के बाद दिये बयान पर सवाल उठाये हैं। पीसीबी का कहना है कि भारतीय कप्तान के बयान से खेल भावना को नुकसान पहुंचा है।
रिचर्डसन ने भी जांच के बाद माना गया कि उनके बयान से खेल की छवि को नुकसान पहुंच सकता हैं। इसलिए सूर्यकुमार के खिलाफ आरोप बनता है। साथ ही कहा कि भारतीय कप्तान इस आरोप को सही नहीं मानते हैं तो इस पर सुनवाई होगी। उस सुनवाई में मेरे अलावा सूर्यकुमार और पीसीबी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

आईसीसी आचार संहित के हिसाब से यह मामला ज्यादातर लेवल एक अपराध माना जाएगा। इसमें प्रतिबंध नहीं लगता बल्कि मैच फीस का कुछ फीसदी जुर्माना लगाया जाता है। प्रतिबंध तभी लगता है जब किसी को अपशब्द कहे जाये या किसी प्रकार की धमकी दी जाये। इस मामले में सूर्यकुमार पर ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा था कि यह जीत हम पुलवामा आतंकवादी हमले के पीड़ितों और हमारे शहीद जवानों को समर्पित करते हैं। साथ ही कहा था कि हमें पाक खिलाड़यों से हाथ नहीं मिलाने कहा गया था।