भारतीय टीम पाक नहीं जाएगी तो टी20 विश्वकप का बहिष्कर कर सकता है पीसीबी

लाहौर । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अगले साल की शुरुआत में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट की मेजबान को तैयार है और उसने इसका कार्यक्रम भी पीसीबी को भेज दिया है। इसमें भारतीय टीम के सभी मैच लाहौर में रखे गये हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक इस कार्यक्रम को लेकर सहमति नहीं दी है पर माना जा रहा है कि भारतीय टीम पाक नहीं जाकर अपने तैच किसी अन्य देख में खेलेगी। ऐसे में बीसीसीआई इस बार भी किसी तटस्थ स्थल पर मैचों के आयोजन की मांग करेगा।

वहीं पाक मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर भारतीय टीम पाक नहीं जाती है तो पीसीबी इस मामले में कड़े कदम उठाते हुए भारत की सह मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप का बहिष्कार कर सकता है। बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है पर संकेत साफ है कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाकर नहीं खेलेगी। ऐसे में इस बार पीसीबी शांत न बैठते हुए 2026 के टी20 विश्व कप का बहिष्कार कर सकता है।


Subscribe to our Newsletter