पेरिस ओलंपिक : लवलीना और निशांत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Aug 01, 2024
पेरिस । भारत की लवलीना बोरगोहेन और निशांत देव पेरिस ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। लवलीना ने महिला वर्ग से 75 किलो जबकि निशांत ने पुरुष वर्ग से 71 किलो भार वर्ग में आपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। लवलीना ने नॉर्वे की सुन्निवा होफ्स्टाड को 5-0 से जबकि निशांत ने इक्वाडोर के जोस गैब्रिएल रोड्रिगेज टेनोरियो को 3-2 से हराया। लवलीना ने पिछली बार भी टोक्यो में 69 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता था। ऐसे में अब उनका लक्ष्य अपने दूसरे ओलंपिक में भी पदक जीतने और उसका रंग बदलने उतरेंगी। इस भारतीय मुक्केबाज का मुकाबला अब चार अगस्त को चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त लि कियान से होगा।
लवलीना ने अपने पहले दौर के मुकाबले में विरोध मुक्केबाज से दूरी बनाकर आक्रमण किया जबकि नार्वे की खिलाड़ी उन्हें रोकने के प्रयास कर रही थीं पर लवलीना ने सटीक मुक्के लगाकर अंक हासिल किये। वहीं निशांत को पहले दौर में बाई मिली थी। अब क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला मैक्सिको केमर्को वर्डे से होगा।