पेरिस ओलंपिक : सात महीने की गर्भवती होने पर भी ओलंपिक में तीरंदाजी कर रही मिस्र की नदा
Jul 31, 2024
पेरिस । पेरिस ओलंपिक में शामिल मिस्र की एक तलवारबाज नदा हाफेज ने कहा है कि सात माह की गर्भवती है। नदा ने महिलाओं की सेबर स्पर्धा में राउंड 16 में पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर बताया कि उसके गर्भ में एक छोटा सा ओलंपियन पल रहा है। नदा ने यहां अपने मुकाबले में अमेरिकी तलवारबाज लिजाबेथ टार्टाकोवस्की को हराकर सभी को हैरान कर दिया है।
नदा की भी जीत की खुशी अधिक देर नहीं टिक पायी क्योंकि वह इसके बाद कोरियाई खिलाड़ी जियोन हेयंग से हार गईं। नदा ने लिखा, ‘मेरे बच्चे और मैंने अपनी चुनौतियों का सामना किया, भले ही ये शारीरिक और भावनात्मक हों। उन्होंने कहा, ‘गर्भावस्था स्वयं में ही कठिन यात्रा है, इसलिए खेल के बीच संतुलन बनाए रखना कठिन था हालाकि राउंड 16 में अपनी जगह पक्की करने के बाद मुझे खुशी हो रही है। मिस्र की ये तलवारबाज पहले जिमनास्टिक में तीन बार की ओलंपियन चैम्पियन रही हैं