पापा का स्टाइल तो पापा का ही होता है
Mar 26, 2024
-बच्चे को कराई सर्फिंग, बेबी ने दिया कमाल का रिएक्शन
लंदन । दुनिया में किसी भी देश के बच्चे हों उनका अपने पापा-मम्मी से ज्यादा किसी भी भरोसा नहीं होता है। यहां तक दूध पीता बच्चा भी अपनी मम्मी की गोद में सुरक्षित रहता है। लेकिन अपने जब बच्चा पापा की गोद में रहता तो अपने आपको निडर और सुरक्षित महसूस करता है। कुछ इस तरह का मंजर एक वायरल वीडियो में देखने को मिला।
वायरल वीडियो में एक पिता अपने हाथ में छोटा सा बच्चा लिया हुआ है। बच्चे की उम्र करीब 6-7 माह होगी और उसे पिता अपने साथ सर्फिंग बोर्ड पर लेकर खड़े हैं। बच्चे को भी लाइफ जैकेट पहनाई गई और वो पापा की गोद में सर्फिंग के मज़े ले रहा है। उसके आस-पास समुद्री लहरें उछाल मार रही हैं और बीच में एक डॉल्फिन भी समुंद्र में हठखेलियां करती नजर जा रही है। ये नज़ारा देखकर बच्चा डरता नहीं है बल्कि वो इसे भी अपने पिता के साथ मजे ले रहा है। इस दिलचस्प वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसे लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया। हालांकि वीडियो पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने पिता को लापरवाह भी कहा है। एक यूज़र ने लिखा-वो बच्चे को खतरे में डाल रहे हैं वहीं कुछ यूज़र्स ने इसे अच्छा और दिलचस्प बताया है।