पंड्या फिर चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए
Sep 02, 2026
मुम्बई । अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी एक बार फिर से टल गयी है। पंड्या अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ इसी माह 13 सितंबर से शुरु हो रही होने वाली सीरीज से बाहर हो गये हैं। पंड्या को अफगान टीम के खिलाफ टी20 सीरीज से वापसी करनी थी, पर अभ्यास सत्र के दौरान पैर में चोट लगने से वह बाहर हो गये।
गौरतलब है कि इससे एक बार पंड्या के प्रशंसकों को निराशा हुई है। वह फिट नहीं होने के करण लंबे समय से ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से वापस चल रहे थे। उनका चोटों से पुराना नाता रहा है, इसलिए टीम प्रबंधन उनके साथ किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहता है।
हार्दिक के बाहर होने से टीम के संतुलन पर असर पड़त है, क्योंकि वह तेज गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में नीतीश कुमार रेड्डी या शिवम दुबे जैसे उभरते हुए ऑलराउंडर्स को अवसर मिलने की संभावना है।
बार-बार होने वाली इन चोटों से हार्दिक के कार्यभार प्रबंधन और लगातार खेलने की क्षमता पर भी सवाल उठ रह हैं, इससे चयनकर्ताओं की भी मुश्किलें बढ़ रही हैं। मेडिकल टीम के अनुसार, यह चोट बेहद गंभीर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें दो से तीन हफ्ते के आराम और रिहैब की सलाह दी गई है।