पाकिस्तानी कारोबारी ने कहा.....अबकी बार फिर मोदी सरकार

पाकिस्तान को मोदी जैसे नेता की जरुरत 

वॉशिंगटन । पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने कहा है कि भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को जीत मिलेगी और फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री  बनने वाले है। तरार ने कहा कि मोदी एक मजबूत नेता हैं, जिन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। इसके बाद उन्हें उम्मीद है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले है। बाल्टीमोर निवासी पाकिस्तानी अमेरिकी कारोबारी तरार ने कहा कि मोदी ना केवल भारत के लिए अच्छे हैं बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए भी अच्छे नेता साबित हो रहे हैं। तरार ने कहा कि मोदी जैसे नेता की पाकिस्तान को भी जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जाहिर कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा कोई नेता मिलेगा। अमेरिकी कारोबारी तरार ने कहा, मोदी एक शानदार नेता हैं। वह इकलौते प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं कि मोदी जी पाकिस्तान के साथ संवाद और व्यापार शुरू करे। एक सवाल के जवाब में तरार ने कहा, भारत के लिए भी शांतिपूर्ण पाकिस्तान अच्छा होगा।

तरार ने कहा कि हर जगह कहा जा रहा है कि मोदी भारत के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, यह चमत्कार से कम नहीं है कि भारत में 97 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मैं वहां मोदी जी की लोकप्रियता देख रहा हूं और 2024 में भारत का शानदार उदय होते देख रहा हूं। साजिद तरार 1990 के दशक में पाकिस्तान से आकर अमेरिका में आकर बस गए थे। पाकिस्तान की सत्ता में बैठे लोगों से उनके अच्छे संपर्क माने जाते हैं। अमेरिका में के रिपब्लिकन पार्टी और डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक हैं। 




Subscribe to our Newsletter