घर-घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Aug 08, 2022

घर-घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
सीहोर। हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय पेंटिंग/चित्रकला का आयोजन आवासीय खेलकूद संस्थान के सभागृह में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में जिले के छात्र-छात्राओं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन चित्रकला के माध्यम से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हर्ष सिंह, डीपीसी अनिल श्रीवास्तव, प्रभारी डीइओ एच.एस. निमजे, प्राचार्य आलोक शर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हर्ष सिंह ने छात्र-छात्राओं से पेंटिंग के उद्देश्य के बारे में चर्चा की एवं उत्कृष्ट पेंटिंग्स की सराहना की। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिये प्रत्येक स्कूल से दो छात्र-छात्राओं को टीम के रूप में पेंटिंग बनाने के लिये सहभागिता करनी थी।  प्रतियोगिता में 15 शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान नूतन हायरसेकण्डरी स्कूल सीहोर, द्वितीय स्थान सीएमराईज मनुवेन हायरसेकण्डरी स्कूल, तृतीय स्थान ऑक्सफोर्ड हायर सेकण्डरी स्कूल सीहोर को प्राप्त हुआ। जबकि सांत्वना पुरुस्कार आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर, शासकीय हाई स्कूल बरखेड़ी एवं शासकीय हाई स्कूल ग्वालटोली को प्राप्त हुआ। निर्णायक के रूप में डाईट प्राचार्य अनिता बडग़ुर्जर, प्राचार्य वर्षा नायक एवं प्राचार्य मीना दुबे मौजूद थी। प्रतियेागिता के सफल संचालन में मनोज व्यास, प्रदीप नागिया एवं हेमंत मालवीय, चन्द्र शेखर वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Subscribe to our Newsletter