रंग लाया ऑपरेशन मुस्कान,मम्मी की डांट से नाराज होकर घर से भागे बालक को पुलिस ने किया बरामद
Oct 30, 2023
फिरोजाबाद जिले में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन मुस्कान एक बार फिर रंग लाया है। यहां के रामगढ़ इलाके से मम्मी की डांट से क्षुब्ध होकर घर से भागे एक बालक को पुलिस ने महज कुछ ही घंटे में बरामद कर लिया। बच्चे को पाकर परिजन भी काफी खुश है।
अंजली सोनी पत्नी विनोद सोनी निवासी नगला मिर्जा बडा पुलिस कॉलोनी के सामने सैलई रोड न्यू कुशवाह नगर गली नं0 2 थाना रामगढ ने थाने पर आकर सूचना दी कि उसका 12 वर्षीय बच्चा कही बिना बताये घर से चला गया है । जो काफी ढूंढने पर भी नही मिला है । इस सूचना पर तत्काल थाना रामगढ़ पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया तथा बच्चे की बरामदगी हेतु टीम गठित की गई ।
टीम द्वारा घटना स्थल पर जाकर बच्चे की तलाश मे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया तथा आस-पास के क्षेत्र मे चारो तरफ परिजन के साथ बच्चे की तलाश की गई । बच्चे के सम्बन्ध मे तलाश हेतु कन्ट्रोल रूम एवम सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया । प्रचार प्रसार व थाना रामगढ़ द्वारा गठित टीम के अथक प्रयाश से पीडित बच्चे सोनू(काल्पनिक नाम) पुत्र विनोद सोनी निवासी नगला मिर्जा बडा पुलिस कॉलोनी के सामने सैलई रोड न्यू कुशवाह नगर गली नं0 2 थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद को थाना क्षेत्र रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद लालपुर मण्डी के पास से बरामद किया गया। पूछताछ मे बच्चे ने बताया कि मम्मी के डाटने के कारण वह घर से चला गया था । बच्चे को उसके परिजनो के सकुशल सुपुर्द किया गया ।