राहुल गांधी की सांसद बहाली पर केडी गेट चौराहे पर जश्न का माहौल आतिशबाजी कर मिठाईयां बाटी
Aug 05, 2023
उज्जैन। सुप्रीम कोर्ट ने 133 दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही शुक्रवार शाम को अल्पसंख्यक शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इमरान खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।आतिशबाजी की और मिठाइयां बाटी। कार्यकर्ताओं ने इसे संविधान की जीत बताया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया जी, नेताप्रतिपक्ष रवि राय जी, शाहिद सिद्दीकी जी , फहीम सिकंदर जी, रफीक कुरेशी , अनवर नागोरी पार्षद, फिरोज पठान पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक लाला जी, अनीस अहमद जी, अनीस शेख लकड़ी वाला,इरफान उल्लाह, रईस खान ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता यादव जी , यास्मीन बेलिम, ताज बेलीम,ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र गोसर,शहर कांग्रेस सचिव आबिद खान, डॉक्टर इरशाद खान, रसीद भाई, निधि चौहान ,पूर्णिमा पांडे जी प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस , आसिर कुरेशी, बंटी शाह उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग, अकील खान, सलमान खान,मोहसिन खान शाहिद सेख फारूक मेव, शेर खा, आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी शहर कांग्रेस सचिव आबिद खान ने दी।