छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जिला पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर किया पुण्य स्मरण
Feb 20, 2025
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी अरेरा मंडल के जिला पदाधिकारियों ने बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया।
भोपाल जिला प्रभारी बालिस्ता रावत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की स्थापना कर भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शिवाजी महाराज ने अपने शासनकाल में कई महत्वपूर्ण सुधार किए, जिनमें से एक उनकी सेना में सभी जातियों के लोगों को शामिल करना था। जिससे सभी धर्मों के प्रति सम्मान बना रहे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि शिवाजी महाराज की जयंती के दिन महाराष्ट्र में कई समारोह आयोजित किए जाते हैं, जिनमें शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं की पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ऐतिहासिक प्रदर्शनियाँ शामिल हैं। भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा के प्रभारी महेंद्र दवे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित, वरिष्ठ नेता महेंद्र वर्मा, धीरज ठाकुर, युवा नेता हर्षित बारासर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भोपाल जिला प्रभारी बालिस्ता रावत, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक एवं कैलाश सोनी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया।