
20 मार्च को निराश्रित वृद्ध आश्रम की बुजुर्ग माताओं की सांवरिया सेठ यात्रा
Mar 08, 2025
इन्दौर निराश्रित वृद्ध आश्रम, असहाय लोगों और बाल आश्रम के बच्चों को प्रतिवर्ष धार्मिक यात्राएं कराएं जाने की कड़ी में इस वर्ष 20 मार्च को विश्वप्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर की यात्रा मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दिनेश महाराज के मार्गदर्शन में त्रिनेत्रम सामाजिक संस्था द्वारा कराई जाएगी। संस्था के सुनील ठाकुर व हर्षल चौहान ने बताया कि यात्रा में बुजुर्ग माताओं ओर गरीब वर्ग के बच्चों को ट्रेन में रिजर्वेशन सुविधा से निंबाहेड़ा तक और निंबाहेड़ा से ट्रेवलर गाड़ी के माध्यम से आंवरी माता मंदिर दर्शन कराते हुए ले सांवरिया सेठ ले जाया जाएगा एवं वहां दर्शन उपरांत ट्रेन में रिजर्वेशन सुविधा के साथ इंदौर लाया जाएगा। रास्ते में सभी के लिए आंवरी माता मंदिर स्थित गेस्ट हाउस में दिन का विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है।
यात्रा के दौरान नाश्ते और भोजन की व्यवस्था संस्था सदस्यों द्वारा ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान हर्षल चौहान, राहुल शेखावत, शुभम ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, दीपक जैसवाल, सूरज जोशी, आयुष दुबे, माही चौधरी, मनोज देवड़ा, सुनील कैथवास, गौरव हार्डिया, सुमित जाटव, पंकज कटारिया, गोपाल सिंह परिहार, हर्षद पटेल, अन्नू नायक, संजू मीणा, सागर देवांग, प्रदीप नायक और संदीप पचोरिया यात्रा की व्यवस्था संभालेंगे।