ओली चाहते हैं जीत के लिए मिले कम लक्ष्य

लीड्स । इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप भारतीय टीम की बल्लेबाजी को देखकर डरे हुए हैं। ओली ने कहा है कि उन्हें पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में जितना कम लक्ष्य मिलेगा वह उतना अच्छा रहेगा। इस मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 465 रन ही बना पायी थी। वहीं भारतीय टीम ने पहली पारी में 471 रन बनाये थे, इसमें तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाये थे। इससे भारतीय टीम को 6 रनों की बढ़त मिली थी। वहीं भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 90 रन बनाने के साथ ही दो विकेट पर 90 रन बनाये हैं। 

ओली ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘ राहुल को विकेट हमारे लिए महत्वपूर्ण रहेगा। लक्ष्य को लेकर हमने कोई आंकड़ा तय नहीं किया है पर ये जितना कम होगा हमारे लिए उतना ही अच्छा रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम ने एक दिन और थोड़ी देर धूप में बल्लेबाजी की, फिर बादल छा गए इसलिए मुझे पता था कि मेरे लिए शतक लगाना आसान नहीं हेागा। अच्छी गेंदों का सम्मान कर खराब गेंदों पर रन बनाकर में सफल हुआ। मैं इन हालातों और पिच को जानता हूं, सही उछाल, तेज आउटफील्ड, थोड़ा स्विंग हो सकता है। साथ ही कहा कि जितना हो सके उतना देर से खेलना अच्छा रहता है। इसी कारण मैंने स्क्वायर खेला और स्विंग के साथ रन बनाए।’’ भारत की ओर से पहले पारी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए थे। 



Subscribe to our Newsletter