भारतीय संस्थानों के साथ तालमेल को बढ़ावा देने न्यूयॉर्क में नए केंद्र की शुरुआत

भारतीय सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों और सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क (सीयूएनवाई) के बीच सुदृढ़ एवं समावेशी सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक तालमेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नए केन्द्र की शुरुआत की गई है। भारत की ओर से अनुसंधान और शिक्षा सहयोग के लिए की गई पहल के अनुसार ‘सीयूएनआई क्रेस्ट संस्थान’ (आईआईसीसीसीआई) की नौ सितंबर, को आधिकारिक तौर पर ब्रोंक्स कम्युनिटी कॉलेज (बीसीसी) में शुरुआत की गई। यह संस्थान दोनों देशों के बीच शिक्षा और संस्कृति दोनों के क्षेत्र में विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा। 

बीसीसी के अध्यक्ष थॉमस इसेकेनेगबे और सीयूएनवाई के अध्यक्ष विन्सेंट बौद्रेउ द्वारा समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने बीसीसी और महाराष्ट्र के तीन राज्य विश्वविद्यालयों के बीच हस्ताक्षरित रुचियों का विवरण (स्टेटमेंट ऑफ इंट्रेस्ट) भी साझा किया। कार्यक्रम के दौरान जारी किए गए बयान में कहा गया कि आईआईसीसीसीआई मिशन का उद्देश्य सीयूएनवाई और भारतीय शैक्षणिक संस्थानों, संघीय संस्थाओं और निजी उद्यम के बीच मजबूत और समावेशी सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक तालमेल को बढ़ावा देना है।

Subscribe to our Newsletter