प्रदेश में बढ़ रही है डेंगू के मरीजों की संख्या

Oct 03, 2023

भोपाल । मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में डेंगू के मरीजों की संख्या बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही है। राजधानी भोपाल भी इससे अछूता नहीं है। चार इमली जैसे पास इलाके में भी डेंगू फैल रहा है। राजधानी भोपाल में 350 से ज्यादा डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। मध्य प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या लगभग 1800 पर पहुंच गई है।

 नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार,17 सितंबर 2023 तक 1544 मरीजों की संख्या दर्ज थी। सितंबर का महीना समाप्त हो चुका है।रोगियों की संख्या बढ़कर 1800 होने का अनुमान जताया जा रहा है।

 इस वर्ष डेंगू से एक भी मरीज की मौत का समाचार नहीं मिला। पिछले साल सितंबर माय में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 3318 थी। दो रोगियों की मौत भी हो गई थी। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि जेपी और हमिदिया अस्पताल में मात्र 12 मरीज भर्ती हुए हैं।जबकि निजी अस्पतालों में सैकड़ो मरीज भर्ती है। डेंगू के साथ-साथ अब चिकनगुनिया के मरीज भी सामने आ रहे हैं। 17 सितंबर 2023 तक 211 से अधिक चिकनगुनिया के मरीजों का भी इलाज अस्पतालों में चल रहा है। भोपाल में सबसे ज्यादा चिकनगुनिया के रोगी हैं।



Subscribe to our Newsletter