एनएसई ने रिटेल एल्गो ट्रेडिंग के लिए नए रजिस्ट्रेशन नियम जारी किए

Jul 24, 2025

मुंबई । एनएसई ने रिटेल एल्गो ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी के रजिस्ट्रेशन के लिए नए नियम लागू करने की घोषणा की है। 1 अगस्त से सभी एल्गो ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा, और हर स्ट्रेटेजी को एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन दिया जाएगा। इसके तहत, ट्रेडिंग मेंबर्स या एल्गो प्रोवाइडर्स को अपनी स्ट्रेटेजी एक्सचेंज के पास रजिस्टर करनी होगी। एनएसई ने ‘क्लाइंट डायरेक्ट के जरिए रिटेल इनवेस्टर्स को एल्गो ट्रेडिंग की सुविधा देने का प्रावधान किया है।

ट्रेडिंग मेंबर्स को ऑर्डर लिमिट जांचने और एल्गो आईडी टैग करने वाले सिस्टम का इस्तेमाल करना होगा। ब्रोकर्स जिम्मेदार होंगे कि केवल योग्य क्लाइंट्स को ही एल्गो ट्रेडिंग की अनुमति मिले। एनएसई अपनी वेबसाइट पर रजिस्टर्ड एल्गो प्रोवाइडर्स की सूची अपडेट रखेगा। ये नए नियम रिटेल इनवेस्टर्स के लिए पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं।



Subscribe to our Newsletter