अब वन प्लस 11 5जी खरीदने पर बचेंगे 5 हजार से ज़्यादा
Apr 16, 2024
मुंबई । कंपनी ने अपने वनप्लस 11 5जी मॉडल की कीमत में कटौती कर दी है। वनप्लस 11 5जी का 8जीबी वेरिएंट 56,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन मौजूदा समय में ये वेरिएंट वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर इसकी कीमत 51,999 रुपये कर दी गई है। ऑफिशियल लिस्टिंग में कहा गया है कि ग्राहक अडिशनल डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं, जो कि एक्सचेंज ऑफर के तहत 5,000 रुपये की छूट के रूप में मिल जाएगा। इसके अलावा आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड या वनकार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इस पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
खरीदारों को 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिल रहा है। ये एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड कंपनी के ऑक्सीजन ओएस 13 इंटरफेस पर चलता है। वनप्लस के इस 5जी फोन के रियर पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यहां 100वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। कंपनी के मुताबिक ये 25 मिनट में फुल चार्ज होता है।