अब प्रदेश की जनता भाजपा के झूठी लच्छेदार बातों में नहीं उलझने वाली : प्रदीप जैन
Oct 30, 2023
ग्वालियर पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अब प्रदेश की जनता भाजपा के झूठी लच्छेदार बातों में नहीं उलझने वाली। अब प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी। जैन ने कहा कि २०१८ में भी प्रदेश की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया था लेकिन कुछ धोखेबाज लोगों ने दौलत के लालच में कांग्रेस सरकार गिरवा दी थी। अब प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखायेगी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री जैन कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में केवल शह और मात का खेल चल रहा है। प्रदेश भर के दिग्गज नेता एक दूसरे को निपटाने के लिये चालें चल रहे हैं, जिससे भाजपा के प्रदेश के दिग्गज तक को चुनाव लडना पड रहा है, और वह एक एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित हो गये है। भाजपा में इतनी जबरदस्त गुटबाजी हाबी है कि जो नेता प्रदेश में संयोजक थे उन्हें विधानसभा में उलझाकर एक क्षेत्र में ही सीमित कर दिया गया है। जबकि यह नेता अपने पुत्रों को विधानसभा लडाना चाहते थे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश में १८ वर्षो में भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। किसानों के हित को पूरी तरह अनदेखा किया जा रहा है, पंचायती राज को पंगू बना दिया गया है, सहकारिता आंदोलन को बर्बाद कर दिया गया है।
जैन ने कहा कि चंबल संभाग में ही केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के क्षेत्र में किसानों की स्थिति चिंताजनक है। ना तो उन्हें गन्ने के लिए न्याय मिला और न ही बाजरे, सरसों और धान के लियेजीआई टैग। कैलारस सहकारी शुगर मिल को भी बेचने की तैयारी है, जिससे इस क्षेत्र मं प्रगति शून्य होती जा रही है।
श्री जैन ने कहा कि कमलनाथ सरकार के सत्ता में काबिज होने के साथ ही वचनपत्र के प्रत्येक मुददे को मूर्त रूप में लाया जायेगा। ताकि प्रदेश भर में आम आदमी को राहत मिले।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत, विंग कमांडर रिटायर्ड अनुमा आचार्य, प्रदेश प्रवक्ता द्वय आरपी सिंह , राम पांडे ,संभागीय मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा,आदि उपस्थित थे।