पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
Apr 04, 2024
नई दिल्ली । वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। हालांकि देश में कुछ दिनों से तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। भारत में तेल कंपनियों ने गुरुवार 4 अप्रैल को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये और डीजल 92.13 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये और डीजल 90.74 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर है।
नोएडा में पेट्रोल 95.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.14 रुपये प्रति लीटर, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.14 रुपये प्रति लीटर, गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर, जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 107.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.84 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में पेट्रोल 94.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.55 रुपये प्रति लीटर है।