रूस में पैसेंजर ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतरे

मॉस्को। दुनिया के सबसे बड़े देश रुस में विशाल रेल नेटवर्क है। युद्ध के बीच रूस को अपने रेलमार्गों पर तोड़फोड़ की घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसका उपयोग सेना यूक्रेन में उपकरण ले जाने के लिए करती है। यह ट्रेन 511 आर्कटिक सर्कल के ऊपर उत्तर-पूर्वी कोमी में वोरकुटा और नोवोरोस्सिएस्क के ब्लैक सी बंदरगाह के बीच यात्रा कर रही थी। तभी नौ डिब्बे पटरी से उतर गए और 70 लोग घायल हो गए। कोमी गणराज्य के छोटे से शहर इंटा के नजदीक ये घटना घटी।

कोमी गणराज्य के प्रमुख व्लादिमीर उयबा ने बताया कि ट्रेन में 215 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा, 70 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से सात लोगों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि ट्रेन के अंतिम पांच डिब्बे पटरी से उतर गए, लेकिन अधिकारियों ने दुर्घटना का कारण तत्काल नहीं बताया। रूसी रेलवे ने टेलीग्राम पर कहा,आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। यात्रियों की सहायता के लिए उपाय किए जा रहे हैं।पीड़ितों के बारे में जानकारी स्पष्ट की जा रही है। सेक्शन पर यातायात को निलंबित कर दिया गया है।


Subscribe to our Newsletter