पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी, महाराष्ट्र में सस्ता तो गुजरात में बढ़े दाम

Nov 29, 2023

नई दिल्ली । कच्चे तेल की कीमतों में आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार सुबह 6 बजे के करीब डब्ल्यूटीआई क्रूड हरे निशान में रहते हुए 76.65 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड की बात करें तो यह बेहद हल्की गिरावट के साथ 81.68 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। इधर देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। गौरतलब है ‎कि भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। आज छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 59 पैसे सस्ता हो गया है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 46 और डीजल 45 पैसे सस्ता हुआ है। जब‎कि यूपी, पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी देखने को मिली है।

देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.7 3रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह नोएडा में पेट्रोल 96.64 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति, गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर तथा पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है।



Subscribe to our Newsletter