नई दिल्ली — ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है संक्रमण स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क रहें
Sep 05, 2026
नई दिल्ली । इन दिनों इन्फ्लुएंजा का संक्रमण फैला हुआ है। इसमें स्वाइन फ्लू के संक्रमण से लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। डॉक्टर बताते हैं कि स्वाइन फ्लू ठीक होने के बाद भी फ्लू का संक्रमण दोबारा हो सकता है। इसलिए गंभीर संक्रमण से पीड़ित होने वाले लोगों दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा का संक्रमण फैला हुआ है। इसमें एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के संक्रमण से लोग अधिक बीमार हो रहे हैं।
कई को सांस की गंभीर बीमारी होने से भर्ती करने और ऑक्सीजन सपोर्ट की भी जरूरत पड़ रही है। राहत की बात है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले ज्यादातर गंभीर मरीज ठीक हो रहे हैं। इस बीच डॉक्टर बताते हैं कि स्वाइन फ्लू ठीक होने के बाद भी फ्लू का संक्रमण दोबारा हो सकता है। इसलिए गंभीर संक्रमण से पीड़ित होने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
आईएलबीएस अस्पताल के क्लीनिकल वायरोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. एकता गुप्ता ने बताया कि इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के एच1एन1 के अलावा एच3एन2 और इन्फ्लुएंजा-बी का भी संक्रमण हो रहा है। ऐसे में एच1एन1 से संक्रमित व्यक्ति ठीक होने के बाद एच3एन2 या इन्फ्लुएंजा-बी के संक्रमण के कारण बीमार हो सकता है। इन्फ्लुएंजा के वायरस के जेनेटिक में हल्का बदलाव होते रहता है। इस वजह से एच1एन1 के संक्रमण से एक बार बीमार होने के बाद छह से आठ माह में दोबारा भी बीमार पड़ सकते हैं।