(नई दिल्ली) पहले लगा गिरने से हुई मौत पोस्टमॉर्टम ने खोला अलग राज

Sep 23, 2025

नई दिल्ली । दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में रहने वाली 85 वर्षीय ब्रिटिश महिला पॉलिन क्राउथर ऐन की मौत का सच अब सामने आ गया है, पुलिस ने शुरू में इसे दुर्घटना माना था लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है।

दिल्ली के जंतर मंतर लेन के शांत और रसूखदार इलाके में बने हाउस नंबर 7 में रहने वाली 85 वर्षीय ब्रिटिश महिला पॉलिन क्राउथर ऐन की मौत ने एक नया मोड़ ले लिया है। शुरू में इसे घर में गिरने से हुई दुर्घटना माना गया, लेकिन अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पॉलिन की मौत गिरने से नहीं, बल्कि गला घोंटकर की गई हत्या से हुई।

30 जुलाई को पॉलिन को उनकी नौकरानी ने बेहोशी की हालत में पाया। नौकरानी ने तुरंत उनके बेटे, बहू और पोते को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ खून के धब्बे मिले, जिसके बाद अनुमान लगाया गया कि शायद वह गिर गई थीं। परिवार ने उनका अंतिम संस्कार किया और 10 अगस्त को एक प्रार्थना सभा भी आयोजित की। उस समय किसी को कोई शक नहीं हुआ। लेकिन डेढ़ महीने बाद आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सबको सकते में डाल दिया।


Subscribe to our Newsletter