टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज में तीन सुपरओवर के बाद नीदरलैंड्स ने नेपाल को हराया

ग्लासगो। यहां नीदरलैंड्स और नेपाल के बीच हुआ टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज को दूसरा मैच बेहद रोमांचक रहा। इसमें तीन सुपरओवर के बाद मैच का परिणाम निकला। नीदरलैंड्स की टीम ने हालांकि अंत में जीत दर्ज की। इस मैच में तीन सुपर ओवर टाई ब्रेकर्स हुए जो कि क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है। इससे प्रशंसकों की भी परिणाम देखने सांसे रुकी रहीं। 

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये थे। टीम की ओर से तेजा निडामनुरु ने सबसे अधिक 35 रन जबकि विक्रमजीत सिंह ने 30 रन बनाये। वहीं नेपाल की ओर से संदीप लामिछाने ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। जीत के लिए मिले क्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने कप्तान रोहित पौडेल ने 48 रन बनाये जिससे टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। ऐसे में मैच टाई हो गया। नीदरलैंड्स की ओर से डेनियल डोरम ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए।  ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया.

जब दोनों ही टीम के 20-20 ओवर पूरे हुए तो दोनों टीमों का स्कोर बराबर था। इसके बाद नियम के अनुसार सुपर ओवर हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने एक विकेट पर 19 रन बनाये। नीदरलैंड्स के मैक्स ओ’डॉड और माइकल लेविट ने भी 19 रन बना दिये जिससे पहला सुपर ओवर टाई रहा। 

दूसरे सुपर ओवर में स्पिनर ललित राजवंशी ने ओ’डॉड और स्कॉट एडवर्ड्स के खिलाफ 17 रन दिए। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी और रोहित पौडेल ने मिलकर 17 रन बना दिये और ये सुपर ओवर भी टाई रहा। एक और सुपर ओवर की तरफ बढ़ गया.

तीसरे सुपर ओवर में नीदरलैंड्स की ओर से ऑफ स्पिनर जैक लायन कैचेट उतरे। कैचेट की सधी हुई गेंदों पर उन बनाने में नेपाल के बल्लेबाज विफल रहे। वहीं नीदरलैंड्स की ओर से माइकल लेविट ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलायी। 

गिरजा/ईएमएस 17जून 2025 


Subscribe to our Newsletter