नासा बना रहा रोवर...चांद की सतह पर घूमना होगा आसान
Apr 06, 2024
वाशिंगटन । अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने तीन कंपनियों को एक रोवर निर्माण का कार्य दिया है, जिस पर सवार होकर अंतरिक्ष यात्री चांद की सतह का मुआयना कर सके। नासा ने बताया कि चंद्रमा पर आर्टेमिस अभियान के दौरान रिसर्च और मंगल पर मानव मिशन में काम आएगा। इस काम को पूरा करने के लिए कंपनियों को 2039 तक का समय दिया है।
नासा ने लूनर टरेन व्हीकल (एलटीवी) यानी रोवर को विकसित करने के लिए तीन कंपनियों इंट्यूटिव मशीन्स, लूनर आउटपोस्ट और वेंचुरी एस्ट्रोलैब का चयन किया है। नासा के वैनेसा विच ने बताया, ‘चांद की सतह पर शोध के लिए आर्टेमिस अभियान के लूनर एक्सप्लोरिंग व्हीकल के निर्माण की उम्मीद करते हैं। इससे अंतरिक्ष यात्री चांद के उन हिस्सों में भी पहुंच सकते हैं, जहां जाना अब तक मुश्किल था।
निदेशक विच ने कहा, यह रोवर चंद्रमा की सतह पर रिसर्च करने के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों की मदद करेगा। नासा का मकसद आर्टेमिस वी के दौरान क्रू ऑपरेशन के लिए एलटीवी का इस्तेमाल शुरू करने का है। नासा मुख्यालय प्रमुख एक्सप्लोरेशन साइंसटिस्ट जैकब ब्लीचर ने कहा, हम एलटीवी का इस्तेमाल उन हिस्सों की यात्रा के लिए कर सकते हैं, जहां हम नहीं पहुंच पाएंगे। आर्टेमिस के जरिए, नासा चंद्रमा को एक्सप्लोर करने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को भेजगा।
हाल ही में चीन ने अपना एक वाहन चांद पर भेजा है। उसका रोवर पहले से ही चांद पर सक्रिय है। नासा ने बताया कि एलटीवी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की विषम परिस्थितियों में भी काम करने में सक्षम होगा।